नीम का थाना: थोई इलाके से पुलिस ने 282 नशीले कैप्सूल किए बरामद, मौके से फरार हुआ आरोपी बदमाश
नीमकाथाना पुलिस और डी एस टी टीम ने थोई इलाके में कार्रवाई करते हुए 282 नशीले कैप्सूल बरामद किए हैं। जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए छापेमारी की और नशीले कैप्सूल बरामद किए ।कार्रवाई के दौरान ₹5000 का इनामी बदमाश केदारमल मोके से फरार हो गया वहीं पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।