नीम का थाना: नीमकाथाना खेल स्टेडियम में राष्ट्रीय खेल सप्ताह का हुआ आयोजन तहसीलदार महेश ओला ने दिखाई हरी झंडी 200 लोगो ने लिया भाग
नीमकाथाना खेल स्टेडियम में सोमवार को राष्ट्रीय खेल सप्ताह का आगाज किया गया। पहले दिन दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। तहसीलदार महेश कुमार ओला जिला शिक्षा अधिकारी राधेश्याम योगी ने दौड़ प्रतियोगिता को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। 2000 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता में चंदन सिंह प्रथम , इंद्राज सिंह द्वितीयएवं घनश्याम स्वामी तीसरे स्थान पर रहे। 200 लोगो ने भाग लिया।