डुमरांव: डुमरांव में शिक्षक एमएलसी जीवन कुमार ने टीआरई अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज का ठीकरा अधिकारियों पर फोड़ा
Dumraon, Buxar | May 11, 2026 रविवार की रात्रि 10 बजे डुमरांव पहुंचे शिक्षक एमएलसी जीवन कुमार ने टीआरई अभ्यर्थियों पर हुए लाठीचार्ज का ठीकरा सरकार की बजाय अधिकारियों पर फोड़ा है। उन्होंने कहा कि जो भी अधिकारी इस कृत्य में शामिल है उनको चिह्नित कर उनपर कारवाई की जा रही है। उन्होंने कह कि यह सरकार की मंशा नहीं है कि किसी भी स्टूडेंट या शिक्षक को कोई परेशानी हो।