Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
जनसमस्या
चुनाव
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Iyc
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Ahmedabad
Rahulgandhi

मुख्यमंत्री पर अभद्र टिप्पणी करने वाले युवक पर सख्त कार्रवाई हो, समाज में नहीं बर्दाश्त होगी ऐसी मानसिकता: विधायक पलटूराम मुख्यमंत्री पर अभद्र टिप्पणी के वायरल वीडियो मामले में भाजपा सदर विधायक पलटूराम ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की मानसिकता समाज में सौहार्द और सामाजिक समरसता को बिगाड़ने वाली है। विधायक ने कहा कि दोषी युवक के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति ऐसी हरकत करने का साहस न कर सके। उन्होंने प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की।

Balrampur, Balrampur | Jun 10, 2026

MORE NEWS

मुख्यमंत्री पर अभद्र टिप्पणी मामले में बोले हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व जिलाध्यक्ष, कहा— ऐसी मानसिकता समाज में सौहार्द बिगाड़ने वाली है। दोषी युवक के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि भविष्य में कोई ऐसी हरकत करने का साहस न कर सके।

मुख्यमंत्री पर अभद्र टिप्पणी मामले में बोले हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व जिलाध्यक्ष, कहा— ऐसी मानसिकता समाज में सौहार्द बिगाड़ने वाली है। दोषी युवक के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि भविष्य में कोई ऐसी हरकत करने का साहस न कर सके।

Balrampur, Balrampur | Jun 10, 2026

बलरामपुर: थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भराते समय एक व्यक्ति द्वारा मुख्यमंत्री पर कथित अभद्र टिप्पणी किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

बलरामपुर: थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भराते समय एक व्यक्ति द्वारा मुख्यमंत्री पर कथित अभद्र टिप्पणी किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Balrampur, Balrampur | Jun 10, 2026

केजीएन इंडियन पेट्रोल पंप पर दबंगई का आरोप, मैनेजर समेत सेल्समैन की पिटाई, कार्रवाई की मांग

बलरामपुर। जनपद बलरामपुर के थाना कोतवाली देहात क्षेत्र अंतर्गत स्थित केजीएन इंडियन पेट्रोल पंप पर दबंगई और मारपीट का मामला सामने आया है। घटना को लेकर पेट्रोल पंप के सेल्समैन सतीश यादव ने थाना कोतवाली देहात में प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

प्रार्थना पत्र के अनुसार, पेट्रोल पंप पर पहुंचे एक युवक राजू ने कथित रूप से अपनी बुलेट मोटरसाइकिल में जबरन पेट्रोल भरवा लिया। विरोध करने पर उसने पेट्रोल पंप कर्मचारियों के साथ अभद्रता करते हुए मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि घटना के बाद नहर बालागंज निवासी जाकिर कई लोगों को साथ लेकर पेट्रोल पंप पर पहुंच गया और कर्मचारियों के साथ मारपीट की।

पीड़ित पक्ष का आरोप है कि इस दौरान पेट्रोल पंप के मैनेजर समेत अन्य कर्मचारियों के साथ भी हाथापाई की गई। वहीं सतीश यादव ने शिकायत में यह भी आरोप लगाया है कि जाकिर ने उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि यदि वह नहर बालागंज क्षेत्र में दिखाई दिए तो उन्हें जान से मारकर फेंक दिया जाएगा।

घटना के बाद पेट्रोल पंप कर्मचारियों में भय और आक्रोश का माहौल है। पीड़ित सेल्समैन ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

फिलहाल पुलिस को प्रार्थना पत्र सौंप दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। पुलिस जांच के बाद आगे की विधिक कार्रवाई किए जाने की बात कही जा रही है।

केजीएन इंडियन पेट्रोल पंप पर दबंगई का आरोप, मैनेजर समेत सेल्समैन की पिटाई, कार्रवाई की मांग बलरामपुर। जनपद बलरामपुर के थाना कोतवाली देहात क्षेत्र अंतर्गत स्थित केजीएन इंडियन पेट्रोल पंप पर दबंगई और मारपीट का मामला सामने आया है। घटना को लेकर पेट्रोल पंप के सेल्समैन सतीश यादव ने थाना कोतवाली देहात में प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। प्रार्थना पत्र के अनुसार, पेट्रोल पंप पर पहुंचे एक युवक राजू ने कथित रूप से अपनी बुलेट मोटरसाइकिल में जबरन पेट्रोल भरवा लिया। विरोध करने पर उसने पेट्रोल पंप कर्मचारियों के साथ अभद्रता करते हुए मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि घटना के बाद नहर बालागंज निवासी जाकिर कई लोगों को साथ लेकर पेट्रोल पंप पर पहुंच गया और कर्मचारियों के साथ मारपीट की। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि इस दौरान पेट्रोल पंप के मैनेजर समेत अन्य कर्मचारियों के साथ भी हाथापाई की गई। वहीं सतीश यादव ने शिकायत में यह भी आरोप लगाया है कि जाकिर ने उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि यदि वह नहर बालागंज क्षेत्र में दिखाई दिए तो उन्हें जान से मारकर फेंक दिया जाएगा। घटना के बाद पेट्रोल पंप कर्मचारियों में भय और आक्रोश का माहौल है। पीड़ित सेल्समैन ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। फिलहाल पुलिस को प्रार्थना पत्र सौंप दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। पुलिस जांच के बाद आगे की विधिक कार्रवाई किए जाने की बात कही जा रही है।

Balrampur, Balrampur | Jun 10, 2026