सहारनपुर: SSP ने कांवड़ मार्ग का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था परखी, पुलिसकर्मियों को सतर्कता बरतने के दिए निर्देश
सहारनपुर में श्रावण मास की कांवड़ यात्रा को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए एसएसपी ने कांवड़ मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने अम्बेडकर चौक से घंटाघर चौराहा, नकुड़ तिराहा होते हुए सरसावा बाईपास तक सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।