दतिया नगर: एसपी ने दो कांस्टेबल और एक हेड कांस्टेबल को हटाया, गोंदन थाने में किया तबादला
दतिया एसपी मयूर खंडेलवाल ने कोतवाली थाना और एसडीओपी कार्यामें पदस्थ तीन पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से हटाकर गोंदन थाने में पदस्थ कर दिया है इनमें दो आरक्षक और एक प्रधान आरक्षक शामिल है। इन पुलिसकर्मियों क़े ट्रांसफर के पीछे मुख्य वजह कार्यमें लापरवाही और अनुशासनहीनता माना जा रहा है हालांकि आधिकारिक तौर पर कोई भी वजह स्पष्ट नहीं की गई है ।