नरवल: महाराजपुर में महिलाओं ने अवैध शराब बिक्री का विरोध किया, पुलिस से की शिकायत
महराजपुर थाना क्षेत्र के डोमनपुर गौशाला गांव में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ महिलाओं ने आवाज उठाई है। माधुरी निषाद की अगुवाई में महिलाओं ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है।शिकायत के अनुसार,गांव की निवासी आशा उर्फ लपरी पिछले डेढ़ साल से गांव में अवैध रूप से शराब बेच रही है। थाना प्रभारी ने गुरुवार शाम 6 बजे बताया शिकायत मिली है,जांच की जा रही है।