चौमूं: चोंमू उपखंड क्षेत्र के ग्रामीण अंचल में ईद उल अजहा के पर्व पर अदा की गई ईद की नमाज, अमन चैन और शांति की मांगी गई दुआएं
Chomu, Jaipur | May 28, 2026 चौमूं में कस्बे में और ग्रामीण अंचल में आज गुरुवार को सुबह से ही ईद-उल-अजहा (बकरीद) का पर्व मनाया जा रहा है। इस दौरान मुस्लिम समाज के लोगों ने विभिन्न मस्जिदों में विशेष नमाज अदा की। इस दौरान देश में अमन,शांति और खुशहाली की दुआ मांगी गई। सुबह करीब 7 बजे नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।