कोडरमा: उपायुक्त के जनता दरबार में बिजली, पेयजल, सड़क और सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी शिकायतें आईं, कार्रवाई के आदेश दिए गए
उपायुक्त श्री ऋतुराज आज समाहरणालय सभागार में आयोजित जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आये आमजनों से मिले। इस दौरान उन्होंने एक-एक कर सभी शिकायतों एवं समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागीय अधिकारियों को त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करने का निर्देश दिया.