सांगानेर: जयपुर ग्रामीण की सामोद पुलिस ने शुभम ज्वेलर्स में हुई आभूषण चोरी के मामले में फरार आरोपी को किया गिरफ्तार
जयपुर ग्रामीण की सामोद थाना पुलिस ने ईटावा भोपजी गांव स्थित शुभम ज्वैलर्स में हुई आभूषण चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए फरार चल रहे आरोपी जटाशंकर को गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस के अनुसार, वारदात में शामिल मुख्य आरोपी राहुल भाटी सहित तीन आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है। इस मामले में शिवराज सिंह और राजू बेहड़ा को भी प्रोडक्शन पर पकड़ा है।