जयसिंहनगर: बनचाचर से युवती लापता, पुलिस ने मामला दर्ज किया
जिले के जयसिंहनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बनचाचर में युवती के लापता होने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने जानकरी देते हुए बताया है कि लापता युवती के परिजन ने थाने में आकर शिकायत दर्ज कराया है कि उनकी 21 वर्षीय युवती ममता केवट घर से बिन बताये कहीं चले गई है। जिसकी पता तलाश आस पड़ोस सहित रिश्तेदारों में की गई लेकिन कहीं भी उसका पता नहीं चल रहा है।