प्रतापगढ़: प्रतापगढ़ को मिला आधुनिक कन्वेंशन सेंटर, ₹6.54 करोड़ की स्वीकृति जारी
प्रतापगढ़। राजस्व मंत्री हेमंत मीणा व सांसद सीपी जोशी के प्रयासों से जिले के विकास को नई गति देने की दिशा में प्रतापगढ़ को आधुनिक कन्वेंशन सेंटर की सौगात मिली है। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जिला उत्थान योजना के तहत कन्वेंशन सेंटर निर्माण के लिए 654.12 लाख रुपये (6.54 करोड़ रुपये) की वित्तीय स्वीकृति जारी कर दी गई है। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ध