कटिहार: नगर निगम में महापौर का जनता दरबार आयोजित, 45 फरियादी समस्या लेकर पहुंचे
सोमवार की दोपहर 1 बजे महापौर उषा देवी अग्रवाल की ओर से जनता दरबार का आयोजन किया गया था। जनता दरबार में नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्डों से 45 लोग पहुंचे हुए थे। महापौर बारी-बारी से सभी लोगों से मुलाकात किए और उनकी समस्याओं को ध्यान पूर्वक सुना। लोगों की समस्याओं के निदान को लेकर महापौर की ओर से आश्वासन दिया गया।