दुधि: म्योरपुर में बाइक ने साइकिल को पीछे से मारी टक्कर, दो लोग घायल, गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर
सोनभद्र के म्योरपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम एक सड़क हादसे में बाइक और साइकिल सवार दोनों घायल हो गए। रासपहरी-डडिहरा मार्ग पर एक बाइक सवार ने साइकिल को पीछे से टक्कर मार दी थी। सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस ने घायलों को सीएचसी म्योरपुर में भर्ती कराया।मिली जानकारी के अनुसार, डडिहरा निवासी 30 वर्षीय पहलू पुत्र बहादुर बाइक चला रहा था।