भरनो: भरनो प्रखंड के अमलिया में गहराया जल संकट, जलमीनार खराब होने से ग्रामीण परेशान, विभागीय लापरवाही पर सवाल
Bharno, Gumla | Apr 24, 2026 भरनो प्रखंड क्षेत्र में लगातार बढ़ती गर्मी और तेज धूप के कारण जल स्रोतों का स्तर तेजी से गिरता जा रहा है,जिससे ग्रामीण इलाकों में पेयजल संकट गहराने लगा है।इस बीच अमलिया गांव में जलमीनारों के खराब पड़े रहने से स्थिति और भी गंभीर हो गई है।यहां लगभग 400 से 500 की आबादी पेयजल के लिए जूझ रही है।ग्रामीणों के अनुसार, अमलिया पंचायत में लगे कई जलमीनार खराब है।