बिजावर: केन-बेतवा लिंक परियोजना के खिलाफ आदिवासियों का पंचतत्व सत्याग्रह तेज हुआ
छतरपुर के केन बेतवा लिंक परियोजना के विरोध में आदिवासी और किसानों का आंदोलन 11वें दिन भी जारी है। आंदोलनकारी पंचतत्व सत्याग्रह के तहत अग्नि, आकाश, मिट्टी, जल और अब वायु (फांसी सत्याग्रह) के जरिए विरोध जता रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने बुधवार की दोपहर करीब 12 बजे कानून के पालन, पारदर्शी सर्वे और सम्मानजनक पुनर्वास की मांग की है।