सिमरी: खैरापट्टी गांव में छत से थूकने-गोबर फेंकने के विवाद में वृद्ध की ईंट-पत्थर से कूंचकर हत्या, 6 गिरफ्तार
Simri, Buxar | Sep 28, 2026 सिमरी थाना क्षेत्र के खैरापट्टी गांव में रविवार की शाम 7 बजे छत से थूकने और गोबर फेंकने के विवाद पर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हुई । इस हिंसक झडप के दौरान 60 वर्षीय वृद्ध की ईंट-पत्थर से मारकर हत्या कर दी गई । जानकारी के अनुसार, रविवार की सुबह ही दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हुई थी।