चायल: मोहम्मदपुर में चोरों का आतंक, एक रात में तीन घरों को बनाया निशाना, लाखों का माल पार; पुलिस गश्त पर उठे सवाल
मोहम्मदपुर गांव में बीती रात चोरों ने तीन घरों को निशाना बनाया। दीवार फांदकर छत के रास्ते घुसे चोर भानु प्रसाद के घर से 30 हजार रुपये नकद, मोबाइल व लाखों का सामान,कुलदीप के घर से पांच हजार रुपये व मोबाइल तथा अरविंद के घर से मोबाइल चोरी कर ले गए। वहीं निजामपुर पुरैनी में सो रही मुलवी देवी के गले से चोर सोने का लॉकेट छीनकर फरार हो गए। शनिवार 4 बजे मिली जानकारी