हरिद्वार: हरिद्वार देहरादून NH पर हरकीपौड़ी के पास दीनदयाल पार्किंग में गिरी बस, करीब 2 दर्जन घायल जिला अस्पताल में भर्ती, 4 गंभीर
रविवार शाम 6 बजे करीब हरकीपौड़ी के पास यूपी रोडवेज की मुरादाबाद डीपो की बस दीनदयाल पार्किंग में जा गिरी। बस में सवार करीब 2 दर्जन लोगों को पुलिस ने लोगों की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां 4 की हालत गंभीर है। देहरादून से बस मुरादाबाद जा रही थी, तभी अनियंत्रित होकर बस पार्किंग में गिर गई, बस की चपेट में पार्किंग में खड़ी एक कार भी आ गई।