हरिद्वार: डाम कोठी पहुंचने पर मंगलौर में मतगणना के दिन हुई हिंसा का स्थानीय BJP सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी किया विरोध
रविवार को राज्य अतिथि ग्रह डाम कोठी पहुंचे स्थानीय भाजपा सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मंगलौर में मतगणना दिवस पर हुई हिंसा का कड़ा विरोध किया है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में ऐसी घटनाएं होना दुर्भाग्यपूर्ण है। हरिद्वार सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री पत्रकारों से बात कर रहे थे। यहां पहुंचने पर भाजपाइयों ने उनका जोरदार स्वागत किया।