हरिद्वार: कांवड मेले के चलते नजीबाबाद NH पर बंद रहेंगी मीट की दुकानें, श्यामपुर थाना में होटल कारोबारियों के साथ पुलिस ने की बैठक
22 जुलाई से शुरू हो रहे कांवड़ मेले को लेकर श्यामपुर पुलिस ने रविवार शाम थाना परिसर में सभी होटल, ढाबा, मीट कारोबारियों की बैठक बुलाई। पुलिस ने बैठक में कहा कि कांवड़ मेले के दौरान सभी मीट की दुकानें बंद रहेंगी और होटल ढाबों पर मीट नहीं परोसा जाएगा। होटल ढाबा संचालकों से पुलिस ने रेट लिस्ट लगाने और CCTV बढ़ाने के अलावा पार्किंग व्यवस्था के निर्देश दिए।