सिंहपोखरिया से सेरेंगसिया सड़क में आए दिन नाबालिक बच्चे मोटरसाईकिल में बिना नं० प्लेट लगाकर या एक एक बाइक में चार चार बैठ कर अवारागिरी करते हुए दिखाई देते हैं। ये लोग गांजा, ब्राउन शुगर का सेवन किए रहते हैं एवं बिना हेल्मेट लगाए भी रहते हैं। इसको लेकर ग्रामीण गंभीर हुए हैं और पुलिस प्रशासन से इस सड़क पर पेट्रोलिंग बढ़ाने की मांग की है।