राजपुर: पुलिस के विशेष अभियान में हत्या और अपहरण के मामलों में 11 गिरफ्तार, ₹19500 जुर्माना वसूला
Rajpur, Buxar | Jun 2, 2026 जिले मे अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस द्वारा पूरे जिले मे एक साथ अभियान चलाया गया। इस दौरान चलाए गए अभियान मे हत्या एवं अपहरण के मामले में कुल 11 लोगो को गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही वाहन अधिनियम के उल्लंघन के मामले मे वाहन चालको से 19500 जुर्माना के रूप में वसूली की गई है। गिरफ्तार होने वालो मे अपहरण के मामले मे एक तथा हत्या के प्रयास के मामले शामिल है।