जोधपुर: खांडा फलसा थाना इलाके के वीर मोहल्ला स्थित नालेश्वर मंदिर में अज्ञात चोर ने चोरी का किया प्रयास
जय नारायण पार्क के पीछे वीर मोहल्ला स्थित नालेश्वर मंदिर में अज्ञात चोर द्वारा सेंध लगाने का प्रयास किया गया। पुलिस ने संदेह के आधार पर एक युवक को पकड़ा लेकिन उसे बाद में छोड़ दिया। खांडाफलसा पुलिस ने बताया कि वीर मोहल्ला निवासी ओम प्रकाश ने केस दर्ज करवाया है। संदेह के आधार पर एक युवक को पकड़ पुलिस के हवाले किया था लेकिन पुलिस ने जांच के बाद उसे छोड़ दिया।