जोधपुर: माचिया बायोलॉजिकल पार्क के बाहर मिला लेपर्ड का शव, संदिग्ध मौत को लेकर खड़े हो रहे हैं सवाल
जोधपुर में पिछली कई दिनों से कायलाना और आसपास की पहाड़ियों में घूम रहे लेपर्ड का शव आज माचिया बायोलॉजिकल पार्क के समीप मिला है।फिलहाल लेपर्ड की मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। लेपर्ड की संदिग्ध हालत में हुई मौत को लेकर कई सवाल भी खड़े हो रहे हैं।DFO सरिता चौधरी ने बताया की मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।