जोधपुर: शोभावतो की ढाणी मरुधर केसरी नगर में सूने मकान में हुई चोरी, CHB थाना पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से चोर को किया गिरफ्तार
CHB थाना क्षेत्र में सोभावतो की ढाणी मरुधर केसरी नगर में सूने मकान में चोरी हो गई यहां से चोर 35हजार रु.की नक़दी चुरा ले गया।मकान मालिक पूना गया हुआ था और 3 जुलाई को मोबाइल पर सीसीटीवी फुटेज से चोरी का पता लगा। इस पर जोधपुर पहुंचा और केस दर्ज करवाया पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर आज आरोपी बरकतुल्लाह खा कॉलोनी प्रताप नगर सदर निवासी इमरान को गिरफ्तार किया है।