जोधपुर: सोजती गेट स्थित राय बहादुर बाजार में नकली माल बेचने की शिकायत पर पुलिस ने 3 दुकानों पर की छापेमारी
जोधपुर में एक नामी मोबाइल कंपनी की एसेसरी के ट्रेडमार्क का उपयोग करते हुए नकली माल बेचने के मामले में कंपनी के प्रतिनिधि की शिकायत पर कंपनी के प्रतिनिधियों के साथ ACP मंगलेश चूड़ावत की टीम ने कार्रवाई करते हुए राय बहादुर बाजार की 3दुकानों पर छापा मारकर सर्च किया।इस दौरान मौके से डुप्लीकेट मोबाइल, एसेसरी,मोबाइल कवर सहित अन्य सामान पुलिस ने जप्त किए।