जोधपुर: रातानाडा स्थित कृष्ण मंदिर के पास कार में लगी आग, मची अफरा तफरी
जोधपुर के रातानाडा स्थित कृष्ण मंदिर के पास आज शुक्रवार सुबह सड़क पर चल रही कार मैं अचानक आग लग जाने से अफरा तफरी मच गई।कार में आग लगने का पता चलते ही कार चालक नीचे उतर गया, मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना के बाद फायर ब्रिगेड की एक दमकल मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया। बताया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी।