दरभंगा: नगर विधानसभा क्षेत्र में 6.7 करोड़ की लागत से चार सड़कों का शिलान्यास, नगर विधायक ने किया कार्यक्रम का शुभारंभ
दरभंगा नगर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत रानीपुर, कबीरचक एवं सारामोहम्मद पंचायत में 6.7 करोड़ की राशि से चार सड़कों का नगर विधायक ने शिलान्यास किया। कबीरचक में 77.12 लाख की राशि से सड़क बनेगी। सारामोहम्मद में 2.80 करोड़ की राशि से दो सड़कों का निर्माण होगा। इस बात की पूरी जानकारी नगर विधायक ने शनिवार की शाम 4 बजे प्रेस रिलीज जारी कर दी।