उदयनगर: उदय नगर तहसील क्षेत्र के कई गांवों में 'जल ही जीवन' कार्यक्रम आयोजित
कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह मार्गदर्शन में देवास जिले में “जल गंगा संवर्धन अभियान संचालित किया जा रहा है। ‘’जल गंगा संवर्धन अभियान" के अंतर्गत ग्राम पंचायतों में जल संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाकर जल संकट के समाधान और भू-जल स्तर को सुधारने के उद्देश्य से जल संरचनाओं के निर्माण एवं गहरीकरण का कार्य किया जा रहा है।