विदिशा: दो दिन पहले जहर खाने वाले युवक की इलाज के दौरान मौत, पुलिस जांच में जुटी
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ग्राम कछुवा बरखेड़ा निवासी श्याम चरण अहिरवार ने 7 मई को अज्ञात कारण के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन किया था, तबीयत बिगडऩे पर परिजनों द्वारा उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। शनिवार दोपहर 3 बजे को मेडिकल कॉलेज में पीएम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस मामले मे जांच कर रही है।