अगिआंव: भलुनी मोड़ के समीप नाकाबपोश अपराधियों ने सीएसपी संचालक से ₹3.5 लाख लूटे, हवाई फायरिंग से मचाई दहशत
Agiaon, Bhojpur | Feb 11, 2026 भलुनी मोड़ के समीप नाकाबपोश अपराधियों ने सीएसपी संचालक से साढ़े तीन लाख रुपये लूटे, हवाई फायरिंग से दहशत।नारायणपुर थाना क्षेत्र के नारायणपुर–करबासी संपर्क पथ स्थित भलुनी मोड़ के समीप सोमवार की शाम करीब 6 बजे बड़ी लूट की घटना को अंजाम दिया गया। बाइक सवार तीन नाकाबपोश अपराधियों ने हथियार का भय दिखाकर सीएसपी संचालक से 3 लाख 50 हजार रुपये लूट लिए और फरार हो गए।