रेहड़ी-फड़ी संचालकों के पुनर्व्यवस्थापन को लेकर नगर निगम सोलन का निरीक्षण, स्थानीय लोगों की समस्याओं के समाधान के दिए निर्देश
सोलन: आज चम्बाघाट क्षेत्र से रेहड़ी-फड़ी संचालकों को हटाए जाने के बाद उन्हें नगर निगम की उपलब्ध भूमि पर व्यवस्थित रूप से बैठाने एवं स्थानीय लोगों की समस्याओं के समाधान को लेकर नगर निगम सोलन की महापौर श्रीमती सुषमा शर्मा ने मौके का निरीक्षण किया।
इस दौरान वार्ड नंबर 4 के पार्षद श्री रोहित भारद्वाज भी उपस्थित रहे। उन्होंने स्थानीय लोगों की समस्याओं और रेहड़ी-फड़ी संचालकों से जुड़ी परिस्थितियों को महापौर के समक्ष रखा तथा सभी पक्षों के हित में उचित समाधान निकालने के प्रयास किए।
निरीक्षण के दौरान नगर निगम सोलन के उपमहापौर श्री गौरव सहित नगर निगम के संबंधित अधिकारी भी मौजूद रहे। महापौर ने अधिकारियों को मौके की स्थिति का जायजा लेते हुए आवश्यक कार्रवाई और व्यवस्थाओं को सुचारू बनाने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान क्षेत्र में अवैध पार्किंग की समस्या का भी संज्ञान लिया गया। महापौर द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि अवैध रूप से खड़े वाहनों को हटाने तथा यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
पार्षद श्री रोहित भारद्वाज ने कहा कि वार्डवासियों की समस्याओं का समाधान और क्षेत्र में बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकता है। स्थानीय लोगों, रेहड़ी-फड़ी संचालकों और प्रशासन के बीच समन्वय स्थापित कर सभी के हित में उचित एवं स्थायी समाधान निकालने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
Solan, Solan | Sep 3, 2026