मेरठ: डिफेंस कॉलोनी में मकान की देखरेख कर रहे केयरटेकर पर जानलेवा हमला, जिंदगी मौत से जूझ रहा केयरटेकर।
Meerut, Meerut | Feb 22, 2024 गंगानगर क्षेत्र के डिफेंस कॉलोनी में निर्माणधीन मकान की देखभाल कर रहे केयरटेकर के सिर पर अज्ञात बदमाश ने डंडा मार दिया। डंडा लगते ही केयरटेकर वहीं गिर पड़ा। मेडिकल जांच के दौरान पता चला कि केयरटेकर को ब्रेन हेमरेज हुआ है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है, और वह मूर्छित अवस्था में अस्पताल में भर्ती है।मकान मालिक डॉक्टर अमित पाठक ने मामले की शिकायत पुलिस से की है।