भीलवाड़ा: नगर निगम ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तेज की, बारिश से पहले नालों की सफाई पर दिया फोकस, हटाए गए 12 से अधिक केबिन
भीलवाड़ा। शहर में आगामी बारिश के मौसम को देखते हुए नगर निगम द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तेज कर दी गई है। लगातार अभियान चलाकर बड़ला चौराहे से कॉलेज रोड तक सड़क किनारे लगाए गए केबिनों को हटाया जा रहा है। नगर निगम की टीम ने इस दौरान करीब एक दर्जन से अधिक केबिन हटाए हैं। यह कार्रवाई मुख्य रूप से नालों की सफाई में आ रही बाधाओं को दूर करने के उद्देश्य से की।