चरखी दादरी: आदमपुर डाढी सहित कई गांवों में पहुंची कांग्रेस की सद्भावना यात्रा, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह की अगुवाई में चल रही सद्भावना यात्रा” 54 वें दिन आज वीरवार को दोपहर 2 बजे आदमपुर डाढी पहुंची जहां पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। सद्भावना यात्रा झोझू कलां से कलाली बलाली होते हुए आदमपुर डाढी पहुंची जहां से दूधवा के लिए रवाना हुई। पूर्व सांसद बृजेन्द्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी आमजन के हितों की लडाई लड रही है।