चरखी दादरी में बड़ा हादसा: गोगामेड़ी जा रही श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली पलटी, मची चीख-पुकार, 36 श्रद्धालु घायल
चरखी दादरी (हरियाणा)
नेशनल हाईवे-334बी स्थित लोहारू रोड पर गांव खेड़ी बत्तर के पास मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया. दरअसल, यूपी के अलीगढ़ से राजस्थान के प्रसिद्ध गोगामेड़ी धाम दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से तेज रफ्तार ट्राले ने जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर लगते ही ट्रॉली पलट गई. इसके बाद हाईवे पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई. हादसे में महिलाओं, पुरुषों और बच्चों समेत 36 श्रद्धालु घायल हो गए,