कोडरमा: पिता ने सब्जी बेचकर पढ़ाया, कोडरमा के कन्हैया कुमार ने इंटर साइंस में जिला टॉपर बनकर बढ़ाया मान
झारखंड एकेडमिक काउंसिल के द्वारा जारी इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम के साइंस संकाय में किसान के पुत्र कन्हैया कुमार ने कोडरमा जिला टॉपर बनने का गौरव हासिल किया. कन्हैया कुमार को कुल 455 अंक मिले हैं. आगे चलकर वह आईआईटी से इंजीनियरिंग करने की इच्छा रखते हैं. उन्होंने बताया कि सेल्फ स्टडी और बेहतर रूटिंग प्लान से उन्हें यह सफलता मिली है.