कोडरमा: मजदूर यूनियन संगठन सीटू के द्वारा वीर कुंवर सिंह पार्क में अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस पर सभा का किया गया आयोजन
मजदूर यूनियन का संगठन सीटू के बैनर तले वीर कुंवर सिंह पार्क में अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस मनाया और सभा का आयोजन किया।निर्माण यूनियन के नेता रविन्द्र भारती ने मजदूरों के संघर्ष का प्रतीक लाल झंडा फहराया. सीटू के जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाश ने आठ घंटे काम करने, जीवन यापन और सामाजिक सुरक्षा पर उनके लम्बे संघर्षों से हासिल अधिकारों पर प्रकाश डाला।