कोडरमा: अवैध शराब ले जाने के आरोप में चार लोगों को कोडरमा थाना की पुलिस ने किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में शराब जप्त
एसपी अनुदीप सिंह के निर्देश पर अवैध शराब के विरुद्ध विशेष अभियान के तहत कोडरमा थाना की पुलिस ने अवैध अंग्रेजी शराब लेकर जाने की गुप्त सूचना पर छापेमारी कर चार लोगों को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में शराब जप्त किया है। इस दौरान एक स्कॉर्पियो, तीन बाइक और चार मोबाइल भी जप्त की गई है। इसमें अशोक कुमार, शकल देव यादव, सुभाष कुमार,मनीष कुमार के नाम शामिल है।