कोडरमा: उपायुक्त ने मरकच्चो प्रखंड के सुदरवर्ती व पहाड़ों के बीच बसे गांव में बने विभिन्न मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण
कोडरमा में मतदान प्रक्रिया को सुगम बनाने के उद्देश्य से बुधवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने मरकच्चो प्रखंड के सुदरवर्ती व पहाड़ों के बीच बसे गांव में बने विभिन्न मतदान केंद्रों एवं क्लस्टरों का निरीक्षण कर मतदान कर्मियों को सुरक्षा व्यवस्था, विधि व्यवस्था मतदाताओं के लिए वाहनों की व्यवस्था आदि की जांच की।