कोडरमा: जिला विधिक सेवा प्राधिकार के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस पर साईं आयरन फैक्ट्री में जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन
जिला विधिक सेवा प्राधिकार कोडरमा के तत्वाधान में बुधवार को अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस पर साईं आयरन फैक्ट्री झुमरी तिलैया में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख अतिथि के रूप में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव गौतम कुमार उपस्थित थे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि किसी भी देश के विकास में श्रमिकों का अहम योगदान होता है।