भीलवाड़ा: लाखों खर्च के बावजूद भीलवाड़ा में ताले में कैद 'पिंक टॉयलेट', महिलाओं की सुविधा के लिए बने शौचालय का शुरू होने का इंतजार
महिलाओं को सुरक्षित और स्वच्छ सार्वजनिक शौचालय उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नगर निगम द्वारा लाखों रुपये खर्च कर बनाए गए ‘पिंक टॉयलेट’ आज भी उपयोग से दूर हैं। निर्माण कार्य पूरा होने के बावजूद दोनों शौचालयों पर ताले लटके हुए हैं, जिससे सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और बजट के उपयोग पर सवाल खड़े हो रहे हैं।