खिजरसराय: खिजरसराय नगर पंचायत में सशक्त स्थाई समिति के तीन सदस्य निर्विरोध निर्वाचित
निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी केशव आनंद की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में नगर पंचायत के कुल 13 निर्वाचक सदस्यों की उपस्थिति का सत्यापन किया गया।निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सदस्य संख्या 01,02 और 03 के लिए नामांकन प्राप्त हुए।नामांकन वापसी की अवधि समाप्त होने के बाद प्रत्येक पद पर केवल एक-एक वैध प्रत्याशी शेष रहने के कारण मतदान की आवश्यकता नहीं पड़ी