मुगलसराय: पड़ाव चौराहे के पास मुगलसराय पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 50 लाख की हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
मुगलसराय पुलिस ने पड़ाव चौराहे के पास से दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से 400 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद की है जिसकी क़ीमत करीब 50 लाख रुपये आंकी जा रही है।रविवार दोपहर 02 बजे पुलिस के अनुसार, आरोपी सब्जी के झोले में हेरोइन छिपाकर बाराबंकी से वाराणसी के रास्ते गाजीपुर सप्लाई करने जा रहे थे। गिरफ्तार आरोपी गंगाराम वर्मा और नीरज वर्मा बाराबंकी के निवासी हैं।