गाजियाबाद कलेक्ट्रेट के सामने स्वच्छ भारत अभियान के लोगो पर टूटा गांधी जी का चश्मा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है। ग्रीन बेल्ट में लगे इस लोगो में गांधी जी के चश्मे का एक शीशा गांधी जयंती की पूर्व संध्या तक टूटा हुआ नजर आया। खास बात यह है कि नगर निगम से लेकर प्रशासन के कई अधिकारी इसी सड़क से रोजाना गुजरते हैं, लेकिन लंबे समय से टूटे इस शीशे पर किसी का ध्यान नहीं गया। स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत 2 अक्टूबर 2014 को हुई थी, ऐसे में गांधी जयंती से ठीक पहले स्वच्छता के संदेश से जुड़े प्रतीक की यह स्थिति व्यवस्था को आईना दिखाती है।
#Ghaziabad #GandhiJayanti #MahatmaGandhi #SwachhBharatAbhiyan #GandhiChashma
[Ghaziabad, Collectorate, Swachh Bharat Abhiyan, Swachh Bharat Logo, Gandhi Chashma]