रीवा: परिवहन विभाग से जप्त पिकअप चुरा ले गए अराजक तत्व,और मार्ग मे आवागमन किया बाधित, पुलिस ने दर्ज किया केस*
रीवा परिवहन विभाग की कार्रवाई के दौरान जप्त किए गए एक पिकअप वाहन को कुछ लोगों द्वारा परिसर से चोरी कर ले जाने और विरोध में सड़क मार्ग अवरुद्ध कर आवागमन बाधित करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद परिवहन विभाग के अधिकारियों की शिकायत पर पुलिस थाने में अपराध दर्ज कर लिया गया है। साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वाले दूसरे वाहनों के खिलाफ भी चालानी कार्रवाई की गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार परिवहन विभाग रीवा की टीम ने 18/08/2026 को अवैध परिवहन और दस्तावेजों में गड़बड़ी पाए जाने पर एक पिकअप वाहन को जप्त कर विभागीय परिसर में खड़ा कराया था। जिसमे कुछ लोगो अवैध तरीके से छुड़ाने की कोशिस की वाहन बिना जांच के नहीं छोड़ने पर उन लोगो ने शहर के मुख्य मार्ग पर चक्का जाम कर दिया, जिससे करीब एक घंटे तक आवागमन बाधित रहा। इस पूरे मामले में परिवहन विभाग की शिकायत पर समान थाना पुलिस ने वाहन चालक सहित अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। वहीं विभाग ने अभियान के दौरान बिना परमिट, ओवरलोडिंग और फिटनेस संबंधी अनियमितता पाए जाने पर 8 अन्य वाहनों के खिलाफ भी चालानी कार्रवाई की। परिवहन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अवैध वसूली और नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।पुलिस विभाग ने कहा कि कानून हाथ में लेने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। जप्त वाहन को चुराने और मार्ग बाधित करने वालों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।