गड़हनी: गड़हनी बनास नदी में 3 दिन से लापता एक मजदूर का शव मंगलवार सुबह बरामद किया गया
गड़हनी थाना क्षेत्र अंतर्गत गड़हनी नगर पंचायत स्थित स्टेडियम के पीछे बनास नदी से मंगलवार सुबह करीब 12 बजे बरामद किया गया है।शव की पहचान गड़हनी थाना व परिजनों ने जुट कर किया। मृतक 45 वर्षीय धन जी मुसहर शांतिनगर वार्ड 2 निवासी स्व शिवजी मुसहर का पुत्र है। पत्नी तिजिया देवी ने बताई कि तीन दिन पहले घर से निकले थे लेकिन मंगलवार सुबह नदी से शव बरामद हुआ है।