कांके: पहाड़ी मंदिर में जेएमएम सुप्रीमो शिबू सोरेन के अच्छे स्वास्थ्य के लिए लोगों ने की पूजा-अर्चना
Kanke, Ranchi | Jun 28, 2025 रांची स्थित पहाड़ी मंदिर में शनिवार दोपहर करीब 12 बजे लोगों ने जेएमएम सुप्रीमो शिबू सोरेन के अच्छे स्वास्थ्य के लिए पूजा अर्चना की। इस दौरान वहां काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। लोगों के हाथों में जेएमएम सुप्रीमो शिबू सोरेन की तस्वीर थी। बता दें कि जेएमएम सुप्रीमो शिबू सोरेन की तबीयत खराब होने के बाद उनका इलाज दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में चल रहा है।