शाहबाद: खेड़ा तिराहा की रहने वाली विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
कोतवाली क्षेत्र के खेड़ा तिराहे की रहने वाली एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके वालों ने मृतका का पोस्टमार्टम करवाया है। खेड़ा तिराहे की रहने वाली शिवानी की तबीयत खराब हो गई और उसे जिला अस्पताल शाहजहांपुर में भर्ती कराया गया। जहां उसकी मौत हो गई। शरीर पर चोट के निशान होने की वजह से उसका पोस्टमार्टम कराया गया।